सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हैप्पी सेवा संस्था द्वारा घुरामऊ बंगाल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद सर्वोपरि है, चाहे वह विद्यालय में पढ़ाते हों या पत्रकारिता व अन्य क्षेत्रों में मार्गदर्शन करते हों। गुरु का सम्मान ही सुख, समृद्धि और कामयाबी का सच्चा मार्ग प्रशस्त करता है।
संस्था के अध्यक्ष नफीस अख्तर ने गुरुओं के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर वर्ष ऐसे आयोजन का संकल्प दोहराया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य एम. आर. मंसूरी ने पत्रकारिता के वरिष्ठ गुरु ज्ञान प्रकाश प्रतीक, जूनियर प्राइमरी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रस्तोगी, पंकज तिवारी व शिक्षक दिनकर को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में एम. आर. मंसूरी ने उपस्थित गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद व सहयोग की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ